बायोफ़्लोक तकनीक से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब; भाग-1

प्रश्न 1. बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन कैसे शुरू करें?

उत्तर: 1.सबसे पहले आपको इस तकनीक का उचित प्रशिक्षण लेना होगा।
2.इसके बाद टैंक सेटअप करवाना होगा।
3.इसके बाद अपने टैंक को ठीक से साफ़ करें।
4.अपने टैंक के पानी को तैयार करें।
5.पानी के मापदंड जैसे- पीएच, टीडीएस, अमोनिया, तापमान आदि की जांच करें।
6.फिंगर्लिंग्स का संग्रह करें और उन्हें साफ करने के बाद आप टैंक में डालें।
7.उसके बाद अपनी मछली के आकार के अनुसार समय-समय पर उन्हें फीड दें।
8.समय-समय पर पानी के सभी मापदंडों की जाँच करें और अपनी मछली की स्थिति की भी जांच करें।

प्रश्न 2. टैंक पानी की तैयारी के लिए आवश्यक सामग्री?

उत्तर: 1. चूना, कैल्शियम कार्बोनेट और गुड़

2. समुद्री नमक

3. प्रोबायोटिक्स

4. ताजा पानी

5. मछली पालन के लिए बायोफ्लॉक पीवीसी टैंक

प्रश्न 3. बायोफ़्लोक टैंक में पानी का कितना तापमान श्रेस्ठ है?

उत्तर:बायोफ्लॉक टैंक में पानी का सबसे उपयुक्त तापमान 22 से 29 डिग्री के बीच का है।

प्रश्न 4. बायोफ़्लोक मछली पालन करने के लिए कौन सी मछली सबसे अच्छी है?

उत्तर: झींगा, तिलापिया और कार्प मछली बायोफ्लॉक सिस्टम के लिए श्रेष्ठ है। कैटफ़िश और हाइब्रिड मछली के बायोफ्लॉक सिस्टम के लिए अच्छे नहीं हैं।

प्रश्न 5. क्या बायोफ़्लोक मछली पालन लाभदायक है?

उत्तर: बहुत से लोग जिन्होंने बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन है उन्होंने इससे काफी मुनाफ़ा कमाया है क्योंकि इस तकनीक से मछलियों को एक निश्चित समय के अंदर कई बार पाला जा सकता है, इस वजह से बायोफ्लोक तकनीक मछली लाभदायक है।

प्रश्न 6. बायोफ़्लोक टैंक में टीडीएस कितना होना चाहिए?  

उत्तर: बायोफ़्लोक टैंक में टीडीएस की मात्रा 1800 से 2000 के बीच होनी चाहिए।

प्रश्न 7. बायोफ़्लोक टैंक के पानी में पीएच को नियंत्रित कैसे करे?

उत्तर: बायोफ़्लोक टैंक के पानी में PH की मात्रा 6 से 8 के बीच होनी चाहिए। यदि टैंक के पानी में PH की मात्रा 6 से कम हो तो पानी में चुना या CaCO3 मिलाएं और अगर PH की मात्रा 8 से अधिक हो तो टैंक में अधिक ताजा पानी भरे।

प्रश्न 8. बायोफ़्लोक टैंक में से पानी की लवणता को कैसे मापें?  

उत्तर: लवणता का मतलब है कि पानी में नमक की मात्रा कितनी है। हाइड्रोमीटर का उपयोग करके आप पानी की लवणता को माप सकते है।

प्रश्न 9. बायोफ़्लोक टैंक में अमोनिया को कैसे नियंत्रित करे?

उत्तर: अधिक अमोनिया मछली के स्वास्थ्य लिए बहुत खतरनाक होता है, इसे नियंत्रित करने के लिए आप फ़िल्टरिंग प्रणाली के माध्यम से पानी को पंप करें जिससे अमोनिया पर कम होगा।

प्रश्न 10. बायोफ़्लोक मछली पालन में FCR क्या होता है?

उत्तर: FCR को हिंदी में फ़ीड रूपांतरण अनुपात कहते है। यह 1 किलो मछली के वजन को बढ़ाने के लिए खपत की गई मात्रा होती है। फ़ीड रूपांतरण अनुपात एक संकेतक है जो आमतौर पर सभी प्रकार के मछली पालन में उपयोग किया जाता है। FCR फ़ीड का गणितीय संबंध है।