मछली पालन के लिए बैंक लोन - 2021

भारत में मछली की बढ़ती मांग सभी क्षेत्रों के लोगों को मछली पालन करने के लिए आकर्षित कर रही है। एक्वापॉनिक्स, RAS, बायोफ़्लोक, तालाब या टैंक में मछली पालन करने की नई तकनीकों को अपनाने के लिए लोग बहुत उत्सुक है। कुछ बैंक मछली पालन के लिए लोन भी दे रहे हैं। बैंकों ने अंतर्देशीय मत्स्य पालन, समुद्री मत्स्य पालन और खारे पानी में मत्स्य पालन करने के लिए लोन दिए जा रहे है। मछली पालन किसानों के लिए सबसे अधिक लाभदायक व्यवसाय बन चुका है। केंद्र और राज्य सरकार भी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विभिन्न मछली पालन योजनाएं चला रही है। कुछ ही समय पहले मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड में मछली पालन को शामिल कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत लोन भी दिया जा रहा है। मछली पालन के लिए केंद्र सरकार 75% तक का लोन प्रदान कर रही है।

सरकार से मछली पालन के लिए लोन कैसे ले:

अगर आप कमर्शियल एक्वाकल्चर सिस्टम से मछली पालन करना चाहते हैं, तो इसमें लगभग 20 लाख रुपये तक का खर्च आता है। KCC के तहत आपको लगभग 5 लाख रुपए की पूंजी निवेश करनी होगी और शेष 15 लाख रुपये का ऋण आपको सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के तहत आपको सब्सिडी भी मिलेगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले, एक प्रोजेक्ट बनाना होगा और फिर उसे जिला मत्स्य विभाग में जाकर जमा करवाना होगा।

मछली पालन के लिए प्राइवेट बैंक से लोन:

SBI बैंक मछली पालन लोन:

SBI बैंक मछली किसानों को एकीकृत मछली पालन, मछली के बीज, मछली नेट, नए तालाबों का निर्माण, तालाब व टैंक के नवीनीकरण, ताजे पानी में मछली पालन, मछली हैचरी की स्थापना और अन्य उपकरणों के निर्माण के लिए लोन प्रदान करता है।

SBI बैंक मछली पालन लोन के लिए पात्रता:

  • आवेदक पेशेवर से मछुआरा होना चाहिए।
  • आवेदक को मछली पालन से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए।

SBI बैंक मछली पालन लोन से जुड़ी जानकारी:

  • 1,00,000 रुपये तक लोन SBI बैंक द्वारा मछली पालन के लिए दिया जाएगा।
  • SBI मछली पालन लोन को चुकाने का अधिकतम समय 48 महीनों है।

SBI बैंक मछली पालन लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • भरा हुआ आवेदन पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • एड्रेस प्रूफ

SBI बैंक मछली पालन लोन के लिए आवेदन कैसे करें:

SBI बैंक मछली पालन लोन की अधिक जानकारी व इसका लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी SBI बैंक शाखा में जाना होगा।

केनरा बैंक मछली पालन लोन:

केनरा बैंक मुख्य रूप से 3 प्रकार के मछली पालन लोन देता है:

  • मछली पकड़ने की नावों को खरीदने के लिए लोन
  • गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के जहाज के लिए लोन
  • अंतर्देशीय मछली पालन करने के लिए लोन

केनरा बैंक मछली पालन लोन के लिए पात्रता:

  • आवेदक अनुभवी पेशेवर मछुआरा होना चाहिए।
  • आवेदक नाव का प्रबंधन करने में सक्षम होना चाहिए।
  • आवेदक स्थानीय निवासी होना चाहिए और उसका निवास स्थान बैंक शाखा से 16 KM के भीतर होना चाहिए।

केनरा बैंक मछली पालन लोन से जुड़ी जानकारी:

  • 1,00,000 रुपये तक का लोन केनरा बैंक द्वारा दिया जाएगा।
  • गैर-मशीनीकृत नाव के लिए 4-7 साल और मशीनीकृत नौकाओं के लिए 8-12 वर्षों में लोन चुकाना होगा।

केनरा बैंक मछली पालन लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • क्षेत्र के बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा जारी लाइसेंस
  • निरीक्षण प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • जहाँ भी आवश्यक हो, समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) और मत्स्य विभाग की ओर से जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • खरीदे गए या निर्माण किए गए नाव का प्रोफार्मा चालान

केनरा बैंक मछली पालन लोन के लिए कैसे करें:

केनरा बैंक मछली पालन लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी केनरा बैंक की शाखा में जाना होगा और वहां जाकर आवेदन करना होगा।