इस तकनीक से मछली पालन कर कमाएं लाखों का मुनाफा

इस तकनीक से मछली पालन कर कमाएं लाखों का मुनाफा

इस तकनीक से मछली पालन कर आप सालाना लाखों रुपए आसानी से कमा सकते है। इस तकनीक का नाम बायोफ़्लोक तकनीक है, बायोफ़्लोक से आप कम जगह, कम खर्च और अपने घर की छत पर भी मछली पालन आसानी से कर सकते है। यह मछली पालन की आधुनिक तकनीक है। बायोफ़्लोक तकनीक के उपयोग से आप टैंक में मछली पालन करते है। इस तकनीक से आप तालाब से भी अधिक मछलियों का उत्पादन टैंक में कर सकते है। आज हम आपको बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन करने की संपूर्ण जानकारी देंगे।

बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन करने के लाभ:

  • इस तकनीक के उपयोग से आप बहुत कम जगह, कम खर्च और कम पानी में आसानी से मछली पालन कर सकते है।
  • इस तकनीक के उपयोग से आप तालाब से भी अधिक मछलियों का उत्पादन टैंक में कर सकते है।
  • इस तकनीक से मछली पालन करने में लागत कम होती है और मुनाफा अधिक होता है।
  • इस तकनीक से पर्यावरण पर बुरा प्रभाव कम पड़ता है क्योंकि इस तकनीक में कम पानी का इनपुट होता है।
  • इस तकनीक से उत्पादन करते समय अधिक जैव सुरक्षा मिलती है।

बायोफ़्लोक तकनीक क्या है:

  • बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन करने की प्रक्रिया में पानी का इनपुट और आउटपुट होता है।
  • इस तकनीक से पानी में कार्बनिक पदार्थ द्वारा पौष्टिक बैक्टीरिया उत्पन्न होते जिन्हें मछली अपने फ़ीड के रूप में खाती है।
  • इस तकनीक में बची हुई वेस्ट फीड और मछली के मल को दुबारा रीसायकल कर खाद्य पदार्थ में परिवर्तित किया जाता है जिससे फ़ीड में भी कम खर्च आता है और मछली तेजी से बढ़ती है।

बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन कैसे करें:

  • बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन करने के लिए आपको सबसे पहले एक टैंक का निर्माण करवाना होगा।
  • टैंक का निर्माण करवाने के बाद आपको इसे ताजा पानी से भरना होगा।
  • टैंक में पानी भरने के बाद इसमें मछली के बीज डाले।
  • बीज डालने के बाद आपको मछलियों की देखभाल अच्छे से करनी होगी।
  • टैंक में पानी की गुणवत्ता बीच बीच में जांचते  रहे।

बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन करने के लिए टिप्स:

  • टैंक का निर्माण करवाने में आपको लगभग 40 हजार रुपये तक का खर्च आएगा।
  • 2 मीटर के टैंक में आप लगभग 3000 मछलियों का पालन आसानी से कर सकते है।
  • बायोफ़्लोक टैंक में आप कई प्रकार की मछलियों का पालन कर सकते है, जैसे कि तिलापिया, ग्रास कार्प, कॉमन कार्प, आदि।
  • बायोफ़्लोक टैंक में PH लेवल को 6 से 8 के बीच रखने की कोशिश करें।
  • अगर टैंक में PH लेवल 6 से कम हो तो पानी में चुना (CaCO3) डालें और अगर टैंक में PH लेवल 8 से अधिक है तो टैंक में ताजा पानी बढ़ाए।