गाय पालने जा रहे हैं तो जान लीजिए क्या है देसी गाय और जर्सी गाय में अंतर? साथ में खूबियां और खामियां

गाय पालने का चलन भारत में सदियों पुराना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इसे पवित्र जीव माना गया है, जिसके अंदर देवी-देवताओं के वास करने संबंधी मान्यताएं भारत में प्रचलित हैं। समय के साथ-साथ मानव ने विकास किया और गाय से मिलने वाले दूध की मात्रा को बढ़ाने के लिए मानव ने क्रॉस ब्रीड वाली जर्सी गाय की उत्पत्ति की।
https://efeedapp.page.link/iUxtPM7s4PdLq8yo9
देसी गाय की तुलना में जर्सी गाय दूध अधिक देती है मगर इसके दूध की गुणवत्ता पर अक्सर सवालिया निशान लगते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी गाय पालन में या गाय में रुचि रखते हैं तो आज हम आपको देसी गाय और जर्सी गाय के बीच कुछ प्रमुख अंतर बताने जा रहे हैं।

जानिए देसी गाय के बारे में
देसी गाय को भारतीय गाय कहा जाता है। ये बॉश इंडिकस श्रेणी की गाय होती हैं। इनकी पहचान लंबी सींग और बड़े कूबड़ से की जाती है। इनका विकास प्रकृति द्वारा होता है। उत्तर भारत में देसी गाय की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। देसी गाय गर्म तापमान में रहती हैं।

जानिए जर्सी गाय के बारे में
ये गाय बॉश टोरस की श्रेणी में आती हैं। जर्सी गाय देसी गाय की तुलना में ज्यादा दूध देती हैं। इन गायों की लंबी सींगें और बड़े कूबड़ नहीं होते हैं। गाय का निर्यात भारत में सबसे अधिक होता है। जर्सी गाय के लिए ठंडी जलवायु बेहतर मानी जाती है।

देसी गाय और जर्सी गाय में अंतर
देसी गाय भारत की गाय है और जर्सी गाय ब्रिटेन में जर्सी द्वीप की गाय है।
देसी गाय बॉश इंडिकस श्रेणी की गाय है और जर्सी गाय बॉश टोरस की श्रेणी की गाय है।
देसी गाय का विकास प्रकृति द्वारा जलवायु परिस्थितियों, चारे की उपलब्धता, काम करने के तरीके आदि के आधार पे होता है जबकि जर्सी गाय का विकास ठंडे तापमान पर निर्भर करता है।

देसी गाय के लम्बे सींग और बड़े कूबड़ होते है जबकि जर्सी गाय में ये सब नहीं होता है।
देसी गायों का कद जर्सी गायों की अपेक्षा छोटा होता है।
देसी गाय की तुलना में जर्सी गाय अधिक दूध देती है।
देसी गायों को आमतौर पे बच्चा पैदा करने में 30-36 महीने लगते हैं जबकि जर्सी गायों को 18-24 माह ही लगते हैं।

देसी गाय अपने जीवनकाल के दौरान औसतन 10-12 से अधिक बछड़े को जन्म दे सकती हैं और कुछ 15 से भी अधिक को लेकिन जर्सी गाय अपने जीवनकाल में अधिक बछड़ों को जन्म नहीं देती हैं। इसलिए जर्सी गाय की तुलना में उनके जीवनकाल में भारतीय गायों द्वारा उत्पादित दूध की मात्रा अधिक होती है।
तो इन तरीकों से आप देसी गाय और जर्सी गाय में उन्हें देखकर ही अंतर पता लगा सकते हैं। अगर आप गाय पालन करना चाहते हैं तो इन दोनों गायों की विशेषताओं और कमियों का आंकलन कर गाय पालन कर सकते हैं।
पशु पोषण के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड का पशु पोषण एप। त्वरित जानकारी के लिए आप ई फीड के टोल फ्री नंबर 18002707065 पर भी कॉल कर सकते हैं।
App link
👇👇👇👇