सिल्वर कार्प मछली पालन कैसे करें; संपूर्ण जानकारी

सिल्वर कार्प मछली पालन कैसे करें; संपूर्ण जानकारी

सिल्वर कार्प मछली पालन काफी लोकप्रिय है। सिल्वर कार्प मछली बहुत तेजी से बढती है, यह ताज़ा पानी में रहती है। सिल्वर कार्प मछली पालन कर आप अपनी आय को बड़ा सकते है। सिल्वर कार्प मछली को फ्लाइंग कार्प मछली के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह मछली हवा में 10 फीट ऊंची छलांग लगा सकती है। सिल्वर कार्प को अन्य कार्प मछली प्रजाति जैसे रोहू, कतला, ग्रास कार्प, आदि के साथ भी पाला जा सकता है। सिल्वर कार्प मछली का रंग चाँदी के रंग जैसा होता है, इसका मुंह बड़ा होता है और इसके जबड़े में दाँत नही होते है। सिल्वर कार्प मछली अपने फ़ीड के लिए फाइटोप्लेनटों का उपयोग ज्यादा मात्रा में करती है। यह मछली 6 डिग्री सेलसियस से 28 डिग्री सेलसियस के तापमान के बीच मे रहती है और इसे स्थिर/धीमी गति से बहने वाले जल में रहना अधिक पसंद है। सिल्वर कार्प मछली पालन करना बहुत लाभदायक होता है क्योंकि यह अन्य मछली प्रजातियों की तुलना में जल्दी बड़ी हो जाती है। सिल्वर कार्प मछली की लंबाई 60-100 सेमी के बीच होती है और बड़े आकार की सिल्वर कार्प मछली की लंबाई 140 सेमी तक हो सकती है।

सिल्वर कार्प मछली पालन करने के लाभ:

  1. सिल्वर कार्प मछली एक हेरबिवोर्स/शाकाहारी मछली होती है इसीलिए सिल्वर कार्प मछली के फीड में ज्यादा खर्चा नहीं आता है।
  2. सिल्वर कार्प मछली कृत्रिम रूप से प्रजनन करती है इसलिए आपको इसके बीज आसानी से मिल सकते है।
  3. इसका उत्पादन करना आसान होता है और यह अन्य मछली प्रजातियों की तुलना में जल्दी बड़ी हो जाती है।
  4. सिल्वर कार्प मछली का अन्य मछली प्रजातियों के साथ पॉलिकल्चर किया जा सकता है।
  5. सिल्वर कार्प मछली का पालन शुरुआती भी कर सकते है।

सिल्वर कार्प मछली पालन के लिए साइट का चयन:

इस व्यवसाय से अच्छी आय पाने के लिए आपको एक अच्छे स्थल का चयन करना होगा। जब भी आप नई साइट का चयन करें तो ध्यान रखे कि आपकी साइट प्रदूषण, आवासीय व शोर क्षेत्र से दूर हो और वह पूर्ण सूर्य की उपलब्धता हो। यदि आपके पास पहले से ही तालाब मौजूद है तो आप अपने मौजूदा तालाब में भी सिल्वर कार्प का पालन कर सकते है।

सिल्वर कार्प मछली के लिए तालाब का निर्माण व तालाब कैसे तैयार करें:

अच्छी साइट का चयन करने के बाद आपको तालाब का निर्माण करना होगा। सिल्वर कार्प मछली पालन के लिए प्राकृतिक तालाबों अच्छे होते है, कृत्रिम तालाब या टैंक सिल्वर कार्प मछली का पालन करने के लिए उपयुक्त नही है। यदि आप सिल्वर कार्प मछली पालन के व्यवसाय से अच्छा मुनाफ़ा कमाना चाहते है तो ध्यान रखे कि तालाब कम से कम 1 एकड़ का हो। तालाब तैयार करने के लिए आपको तालाब में जैविक व अकार्बनिक उर्वकों का उपयोग करना होगा, इससे तालाब में जलीय पौधों की वृद्धि होगी जिसे सिल्वर कार्प मछली अपने भोजन के रूप में प्रयोग करेगी।

सिल्वर कार्प मछली के फिंगरलिंग का पालन कैसे करें:

सिल्वर कार्प मछली के फिंगर्लिंग्स को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है क्योंकि फिंगर्लिंग्स बहुत छोटे और कमजोर होते है। आप सिल्वर कार्प के फिंगर्लिंग्स को सीधे मुख्य तालाब में न डालें, पहले उनका 20 से 30 दिनों तक नर्सरी तालाब में पालन करे इसके बाद जब फिंगर्लिंग्स बड़े हो जाए और 8 से 12 सेमी की लंबाई तक पहुँच जाए तब उन्हें मुख्य तालाब में डालें। जब फिंगर्लिंग्स बड़े हो जाए तो आप इन्हें अन्य मछली प्रजातियों के साथ भी पाल सकते है। यदि आप अन्य मछली प्रजातियों के साथ सिल्वर कार्प मछली का पालन करना चाहते है तो आपको प्रति एकड़ के तालाब में कुल स्टॉकिंग का घनत्व 25,000 से 30,000 तक रखना होगा।

सिल्वर कार्प मछली की फ़ीड:

सिल्वर कार्प मछली हेरबिवोर्स मछली है, इसे फाइटोप्लांकटन, डाइनोफ्लैगलेट्स, शैवाल, जलीय पौधे, बैक्टीरिया और छोटे क्रस्टेशियंस, आदि को अपने प्राकृतिक भोजन के रूप में ग्रहण करती है। यदि आप सिल्वर कार्प मछली का पालन करते है तो आपको औपचारिक फ़ीड प्रदान करने की आवश्यकता नही होती है, इसीलिए भी इस मछली का पालन करने में आपका खर्चा कम आता है। यदि आप सिल्वर कार्प मछली का तेज़ी से विकास चाहते है तो आपको इसे पूरक फ़ीड देनी होगी।

सिल्वर कार्प मछली की कटाई और विपणन:

सिल्वर कार्प मछली तेज़ी से बढ़ती है, जब यह आपके इच्छानुसार आकर में पहुँच जाए तब आप इसकी कटाई कर सकते है। यह 1 वर्ष में इसकी कटाई कर सकते है। सिल्वर कार्प मछली को तालाब से निकलने के लिए आप जाल का उपयोग कर सकते है। तालाब से निकलते है इसका विपणन करने की कोशिश करे। बाज़ार में ताज़ा और जिंदा मछली की अधिक मांग है।