क्या बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन करने से लाभ मिलता है?

बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन करना बेहद लाभदायक होता है, यह तरीका सभी प्रमुख लागतों को कम करता है ताकि आप अधिक बचत कर सकें। बायोफ़्लोक तकनीकविशाल संचालन लागत, विशाल भूमि की लागत, फीड की उच्च लागत और अपशिष्ट कीचड़ के निर्वहन जैसे कई समस्याओं को नही होने देती है। मछली पालन में सबसे अधिक लागत मछलियों की फीड के कारण होती है, लेकिन बायोफ़्लोक टैंक में  जब मछलियों के कचरे और बचे हुए फीड को फिर से उच्च प्रोटीन फ़ीड में बदल दिया जाता है जिससे फीड फीड में काफी कम खर्च आता है। बायोफ्लोक सिस्टम मछली के स्वास्थ्य में सुधार करता है और यह मछली में रोगजनकों के प्रसार को भी कम करता है। बायोफ़्लोक तकनीक से मछली पालन कर आप आपकी मछलियों की उत्पादन मात्रा को बड़ा सकते है और बायोफ़्लोक तकनीक आपकी आय को दोगुना कर देगी।

बायोफ्लॉक मछली पालन करने के फायदे:

  • मछली को प्राकृतिक और उच्च गुणवत्ता वाली फीड मिलती है।
  • मछली को अधिक प्रोटीन मिलता है जिससे उसकी ग्रोथ अच्छी होती है।
  • फीड में लागत कम होती है।

बायोफ़्लोक मछली पालन के नुकसान:

  • वातन के लिए नियमित रूप से ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
  • क्षारीयता पूरकता आवश्यक होता है।

बायोफ़्लोक मछली पालन कैसे करते है:

  1. सबसे पहले आपको इस तकनीक का उचित प्रशिक्षण लेना होगा।
  2. इसके बाद टैंक सेटअप करवाना होगा।
  3. इसके बाद अपने टैंक को ठीक से साफ़ करें।
  4. अपने टैंक के पानी को तैयार करें।
  5. पानी के मापदंड जैसे- पीएच, टीडीएस, अमोनिया, तापमान, लवणता आदि की जांच करें।
  6. फिंगर्लिंग्स का संग्रह करें और उन्हें साफ करने के बाद आप टैंक में डालें।
  7. उसके बाद अपनी मछली के आकार के अनुसार समय-समय पर उन्हें फीड दें।
  8. समय-समय पर पानी के सभी मापदंडों की जाँच करें और अपनी मछली की स्थिति की भी जांच करें।

बायोफ़्लोक टैंक में मछली की फीड:

बायोफ़्लोक मछली पालन में मछली को तैरने वाली फीड ही देनी चाहिए। जब मछली छोटी हो तो उसे ज्यादा प्रोटीन वाली फीड दे, जीरो साइज़ फ़ूड, छोटे साइज़ मे प्रोटीन ज्यादा होता हैं। जब मछली थोड़ी बड़ी हो जाए तो उसके शरीर के हिसाब से ही फीड का साइज़ बड़ा करें। बायोफ़्लोक टैंक में फीड की दर 5% होती है। जैसे कि मछली का वजन 100 ग्राम है तो कुल मिलाकर एक दिन की फीड 5 ग्राम ही देनी है। मछली को 2 या 3 बार 2.5 ग्राम फीड दे। बायोफ़्लोक टैंक में PROBIOTIC भी फीड का निमार्ण करते है इसलिए  बायोफ्लोक मछली पालम मे फीड की लागत कम होती है।