जान लीजिए मछलियों के मनपसंद खाने के बारे में, फिश फूड नहीं बल्कि ये चीजें खाकर मछलियां होती हैं खुश और तंदुरूस्त

जरा सोचिए रोज अगर आपको एक ही तरह का खाना दिया जाए तो आपका क्या हाल होगा? वहीं इसके ठीक विपरीत अगर आपको आपका मनपसंद भोजन मिलने लगे तो जाहिर सी बात है कि आपका दिल खुश हो जाएगा। कुछ ऐसा ही होता है मछलियों के साथ भी, आमतौर पर मछली पालन करने वाले व्यवसाई मछलियों को मार्केट में उपलब्ध फिश फूड ही खिलाते हैं। जिन्हें लगातार खाकर मछलियां कई बार भोजन में रूचि लेना कम कर देती हैं। जिससे उनकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
मछली पालन बनाएं और आसान, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आज ही मंगाएं एक्वा एक्सपर्ट
https://efeedapp.page.link/h3SvsGpXsdxAWbQv7
ऐसे में आप मछलियों को उनकी पसंद की कुछ फायदेमंद चीजें खिलाकर उनका दिल खुश कर सकते हैं। वहीं ये चीजें खाकर मछलियां ना सिर्फ खुश हो जाती हैं बल्कि उनकी सेहत भी अच्छी रहती है। तो अगर आप भी अभी तक इसी उलझन में हैं कि मछलियों को फिश फूड के अलावा और क्या खिलाएं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें आप फिश फूड के अलावा मछलियों को खिला सकते हैं।

जानिए फिश फूड के अलावा मछलियों को क्या खिलाएं

फिश फिलेट्स
कमाल की बात यह है कि मछलियां खुद ही अपने मांस की दीवानी होती हैं। इसलिए उन्हें अगर मांस का टुकड़ा खिलाएं तो उसे पहले फ्रिज में थोड़ा जमा लें।
उबले चावल
मछलियां उबले तथा फ्रिज में जमें हुए दोनों प्रकार के चावलों को खूब पसंद करती हैं। यही नहीं आपको तो यह जान कर भी आशचर्य होगा कि उन्हें पास्ता तक अच्छा लगता है। इसलिए अगली बार अगर आप पास्ता या चावल पका रहे हों, तो कुछ दाने मछली के टैंक में डालना बिल्कुल मत भूलियेगा।

मटर
मटर मछलियों के लिए एक स्वास्थ्यवर्धक आहार है। खासतौर पर उन्हें उबली हुई मटर बहुत पसंद है। लेकिन आप चाहें तो उन्हें फ्रिज में जमी हुई मटर भी दे सकते हैं।

केंचुआ
अपनी मछलियों को केंचुए खिला कर आप मछली की गोलियों से मुक्ती पा सकते हैं। मछलियों को केंचुए खाना बहुत पसंद होता है। इसके अलावा यह पेट भरने वाला भी होता है। अगर आप खुद बाजार जा कर इन्हें नहीं ला सकते, तो इन्हें अपने बगीचे में ही पैदा कर लें।

सब्जियों के पत्ते
यह पत्ते मछलियों द्वारा पसंद किये जाते हैं। आपको करना बस इतना है कि इन पत्तों को छोट-छोटा काट लें और मछली के टैंक में डाल दें। कुछ मछलियों को इससे एलर्जी होती है इसलिए इसका ध्यान रखें कि कहीं उसे पत्ते खा कर आलस तो नहीं आ रहा है। इसको टैंक में दो घंटे से ज्यादा न पड़ा रहने दें वरना पानी खराब हो जाता है।