जानिए सबसे तेज बढ़ने वाली मछली के बारे में, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

जानिए सबसे तेज बढ़ने वाली मछली के बारे में, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

मछली पालन का व्यवसाय भारत समेत कई अन्य देशों में भी किया जाता है। यह एक ऐसा व्यवसाय है जिसे निम्न तबके से लेकर उच्च वर्ग तक के लोग करते हैं। जहां छोटे मछुआरे अपने जीविकोपार्जन के लिए मछली पकड़ते हैं। वहीं कई लोग बाकायदा पूरी जानकारी के साथ मछली पालन कर अच्छी खासी आमदनी कर लेते हैं।

जाहिर है कि अगर आप मछली पालन का व्यवसाय करना चाहते हैं तो आपको मछलियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में अगर सबसे तेजी से बढ़ने वाली मछली की बात करें तो कतला मछली का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

मछली पालन बनाएं और आसान, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आज ही मंगाएं एक्वा एक्सपर्ट
https://efeedapp.page.link/h3SvsGpXsdxAWbQv7

अगर कतला मछली की बात करें तो यह एक सबसे तेज बढ़ने वाली मछली है। यह गंगा नदीय तट की प्रमुख प्रजाति है। भारत में इसका फैलाव आंध्रप्रदेश की गोदावरी नदीं तथा कृष्णा व कावेरी नदियों तक है। भारत में असम, बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश में सामान्यतया कतला के नाम से, उड़ीसा में भाखुर, पंजाब में थरला, आंध्र में बीचा, मद्रास मे थोथा के नाम से जानी जाती है।

कतला मछली का पालन है बेहद आसान

इस मछली को बहुत आसानी से गहरे पानी में पाला जा सकता है। आप चाहें तो क्षेत्र के रूप में टैंकों या तालाबों का चुनाव भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसे रहने के लिए विशेष तौर पर पानी साफ चाहिए। धान के खेतों में वैसे ये और अधिक विकसित होते हैं।

इसे रहने और बढ़ने के लिए 25 से 32 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान चाहिए। एक स्वस्थ कतला मछली का भार तालाब से निकालने के वक्त लगभग 1.5-2.0 किग्रा होता है।

कतला मछली 3 वर्ष में लैगिकं परिपक्वता प्राप्त कर लेती है। मादा मछली में मार्च माह से तथा नर में अप्रैल माह से परिपक्वता प्रारंभ होकर जून माह तक पूर्ण परिपक्व हो जाते है। यह प्राकृतिक नदीय वातावरण में प्रजनन करती है। वर्षा ऋतु इसका मुख्य प्रजनन काल है।

इसकी अण्ड जनन क्षमता 80,000 से 1,50,000 अण्डे प्रतिकिलो ग्राम होती है, सामान्यतः कतला मछली में 1.25 लाख प्रति किलो ग्राम अण्डे देने की क्षमता होती है। कतला के अण्डे गोलाकार, पारदर्षी हल्के लाल रंग के लगभग 2 से 2.5 मि.मी. ब्यास के जा निषेचिन होने पर पानी में फलू कर 4.4 से 5 मि.मी. तक हो जाते है, हेचिंग होने पर हेचलिंग 4 से 5 मि.मी. लंबाई के पारदर्शी होते है।

इसके अलावा अगर बात करें कतला मछली के सेवन की तो इसे खाने के भी कई फायदे हैं।

जानिए कतला मछली खाने के फायदे

  1. कतला मछली खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है।
  2. कतला मछली खाने से आपका वजन घटाने में सहायता मिलती है।
  3. कतला मछली एक बहुत अच्छा प्रोटीन का स्रोत मानी जाती है।

मछली पालन के बारे में त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ई फीड के टोल फ्री नंबर 18002707065 पर कॉल कर सकते हैं।

मछली पालन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड एप।

App link

👇👇👇👇

https://efeedapp.page.link/qL6j