कड़कनाथ मुर्गा पालने पर मुनाफा होगा 'कड़क', जान लें इसकी विशेषताएं और इन बातों का रखें ध्यान

व्यवसाय मुर्गी पालन का हो या फिर कोई अन्य, मुनाफा कमाना हर उद्यमी की चाहत होती है। मुर्गी पालन के व्यवसाय में पिछले कुछ समय से कड़कनाथ मुर्गे का नाम काफी चर्चा में है। इसका कारण है इसके पालन से होने वाला मुनाफा। कड़कनाथ मुर्गे के बारे में जानने की शुरूआत करें तो सबसे पहले इसके रंग की बात होती है। यह मुर्गा काले रंग का होता है। साथ में इसका मांस और खून भी काले रंग का होता है।

कड़कनाथ मुर्गे का पालन इसलिए भी फायदे का सौदा रहता है क्योंकि यह दूसरे मुर्गों के मुकाबले में सिर्फ चार से पांच महीने में तैयार हो जाता है और बाजार में 1500-1800 रुपए में आसानी से बिक जाता है। अपनी कुछ खासियतों की वजह से मध्य प्रदेश के झबुआ जिले की ये प्रजाति अब यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में पाली जाने लगी है।

कड़कनाथ मुर्गे का मांस सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है, जबकि कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बेहद कम होती है, जिससे हॉर्ट और डायबिटीज के रोगियों के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में कड़कनाथ मुर्गे की इतनी सारी खासियतों को जानने के बाद अगर आप भी इसका पालन करना चाहते हैं तो हम यहां आपको उसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

इस तरह करें कड़कनाथ मुर्गे का पालन
कड़कनाथ मुर्गे का पालन भी आप देसी मुर्गी पालन की तरह कर सकते हैं। इस मुर्गे के खान-पान में कोई ज्यादा खर्च नहीं आता है। ये हरे चारे, बरसीम, बाजरा चरी खाकर भी तेजी से बढ़ते हैं।
मुर्गी फार्म से ई कोलाई और सीआरडी के खात्मे के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आज ही मंगाएं ई फीड का ब्रो एक्सपर्ट
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
चूजों के लिए आप किसी प्रगतिशील किसान या जिले में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इसकी शुरुआत आप कम से कम 30 चूजों से कर सकते हैं। बजट थोड़ा ज्यादा हो तो आप और ज्यादा चूजे खरीद सकते हैं। इसका पालन आप खुले पोल्ट्री फार्म बनाकर या बंद पोल्ट्री फार्म बनाकर दोनों तरह से कर सकते हैं।

अब जान लेते हैं कड़कनाथ मुर्गा पालन के कुछ फायदे
- कड़कनाथ मुर्गों की बाजार में ज्यादा डिमांड
- अन्य मुर्गियों के तुलना में अधिक प्रतिरोधक क्षमता
- अधिक औषधीय गुण
- रखरखाव बेहद आसान
- खानपान में ज्यादा खर्च नहीं
- इसका मीट कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद

इन बातों का रखें ध्यान
- कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए पोल्ट्री फार्म गांव या शहर से थोड़ी दूरी पर ही खोलें।
- इसके लिए आप कृषि विज्ञान केंद्र या किसी पोल्ट्री फार्म से ट्रेनिंग ले लें।
- स्वस्थ चूजों को ही पोल्ट्री फार्म में रखें।
- फार्म को थोड़ी ऊंचाई पर बनाएं, ताकि पानी का जमाव न हो।
- फार्म में रोशनी और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
मुर्गी पालन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड का एप। त्वरित जानकारी के लिए आप ई फीड के टोल फ्री नंबर 18002707065 पर भी कॉल कर सकते हैं।
App link
👇👇👇👇