मछली पालन की विभिन्न प्रणालियां

मछली पालन की विभिन्न प्रणालियां

मछली पालन करने के कई प्रकार के तरीके होते है। आज हम आपको विभिन्न प्रणालियों पर आधारित मछली पालन के बारे में जानकारी देंगे। मछली पालन को 4 विभिन्न भागों में बांटा गया है: व्यापक मछली पालन, अर्ध-गहन मछली पालन, गहन मछली पालन, एकीकृत मछली पालन। इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी प्रकार के मछली पालन की जानकारी देंगे।

व्यापक मछली पालन

सबसे पहले हम व्यापक मछली पालन की बात करते है। व्यापक  मछली पालन प्रणाली में मछलियों को प्राकृतिक फ़ीड जैसे की शैवाल प्लवक, आदि दिए जाते है। व्यापक मछली पालन में अधिक मत्स्य उत्पादन नहीं हो पाता है, व्यापक मछली पालन करने में आपको कम खर्च आता है क्योंकि इसमें आपको कम श्रमिक, कम देखभाल और कम इनपुट की आवश्यकता होती है। व्यापक मछली पालन पर्यवणीय रूप से अधिक टिकाऊ है मगर यह आपको अधिक आय नही प्रदान करती है। व्यापक मछली पालन के प्रयोग से आप केवल कुछ मछली प्रजाति जैसे कार्प या तिलपिया का उत्पादन कर सकते है, यह हर मछली प्रजाति के लिए उपयुक्त नहीं है। व्यापक मछली पालन की प्रणाली में आप एक हेक्टेयर के तालाब में 5000 से कम मछलियों का घनत्व कर सकते है।

अर्ध-गहन मछली पालन

व्यापक मछली प्रणाली के बाद हम अर्ध-गहन मछली पालन प्रणाली की बात करते है, इस प्रणाली में सप्ताह में कम से कम 1 बार तालाब का निषेचन होता है। अर्ध-गहन मछली पालन बहुत सभी जगह प्रचलित है, इसमें मछलियों को पूरक फीड दी जाती है। अर्ध-गहन मछली पालन में मध्यम स्तर के इनपुट की आवश्यकता होती है। इसमे श्रमिक और पूरक फीड पर थोड़ा खर्च आता है लेकिन इस प्रणाली से मछलियों का उत्पादन अधिक होता है और आय भी अच्छी मिलती है। इस प्रणाली के प्रयोग से आप कई प्रकार की मछली प्रजाति जैसे तिलपिया, रोहू, कतला, आदि मछलियों का पालन कर सकते है। 1 हेक्टेयर के तालाब में आप 10 हजार से 15 हजार मछलियों का घनत्व कर सकते है।

गहन मछली पालन

व्यापक और अर्ध-गहन मछली पालन प्रणाली के बाद अब हम गहन मछली पालन प्रणाली की बात करते है। इस मछली पालन प्रणाली में आप अधिक घनत्व में मछली पालन कर सकते है और इसमें उच्च स्तर के इनपुट्स का इस्तेमाल किया जाता है। गहन मछली पालन के लिए पानी की गुणवत्ता उच्च होनी चाहिए। गहन मछली प्रणाली से मछली पालन करके आप बहुत ही अच्छी आय पा सकते है लेकिन अच्छी आय पाने के लिए आपको शुरुआत में थोड़ा पैसा इनपुट्स पर खर्च करना होगा। यह बहुत ही व्यवस्थित मछली पालन की प्रणाली है। आप इस प्रणाली से छोटे-बड़े तालाब या टैंक में उच्च घनत्व कर सकते है, इसमे आप 10 हजार से 50 हजार मछलियों का घनत्व कर सकते है।

एकीकृत मछली पालन

व्यापक, अर्ध-गहन और गहन मछली पालन प्रणाली के बाद अब हम एकीकृत मछली पालन के बारे में बात करते है। एकीकृत मछली पालन प्रणाली में आप मछली पालन के साथ मुर्गी, सुअर, फल या सब्जियों का उत्पादन करते है। एकीकृत मछली पालन से आप अच्छी आय कमा सकते है और इसमें लागत भी कम होती है। आप तिलपिया और मुरेल मछली का पालन धान की खेती कर सकते हैज़ ग्रास कार्प या सिल्वर कार्प मछली का आप बागवानी, बत्तख़ या सुअर के साथ पालन कर सकते है और भी ऐसी कई प्रजातियों के साथ आप एकीकृत मछली पालन कर सकते है। एकीकृत खेती आय का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है।