मछली पालन कर सालाना कमा रहा है ये शख्स 40 लाख रुपये

मछली पालन कर सालाना कमा रहा है ये शख्स 40 लाख रुपये


मणिपुर, भारत में आबादी का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है, जहां लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण जरिया मछली पालन करना ही है। भारत में कई जगहों पर मछली पालन के जरिए लोग अपने परिवार का भरण पोषण ठीक से कर रहे हैं। भारत में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो एक खास प्रकार की मछली का पालन कर रहे हैं। इस मछली का पालन कर वे अन्य मछली पालकों के मुकाबले बहुत अच्छा पैसा कमा लेते हैं। इस मछली प्रजाति का नाम है पेंग्बा मछली है। पहले पेंग्बा मछली का पालन सिर्फ राजा-महाराजाओं के लिए ही किया जाता था। पहले अन्य लोगों के लिए पेंग्बा मछली पालन करने के लिए मनाही थी। इस मछली की उस समय भी बहुत अधिक मांग रहती थी और केवल कुछ खास लोग ही इसका पालन कर सकते थे। अब इसके पालन पर कोई मनाही नहीं है। आज कई लोग पेंग्बा मछली पालन कर रहे हैं और इससे काफी अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। आज हम आपको मणिपुर के सुरचंद्रा की सफलता के बारे में बताएंगे।

मुंबई से लौटकर शुरू किया मछली पालन

पहले सुरचंद्रा मुंबई में रहते थे लेकिन अब वे मणिपुर में पेंग्बा मछली पालन करते हैं। मणिपुर में सुरचंद्रा का मछली पालन का व्यवसाय इतना अच्छा चल रहा है कि वो इस मछली का पालन सालाना 40 लाख रुपये कमा रहे हैं। सुरचंद्रा नागालैंड, असम, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में पेंग्बा मछली की बिक्री व निर्यात कर रहे हैं। पहले सुरचंद्रा मुंबई रहते थे, लेकिन कुछ कारणवश उन्हें मणिपुर आना पड़ा। उन्होंने मणिपुर आकर मछली पालन करने का फैसला लिया। सुरचंद्रा ने 11 हेक्टेयर की भूमि में मछली पालन करना शुरू किया। अब सुरचंद्रा मछली पालन क माध्यम से गांव के कई सारे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।

मछली पालन कर कमाते है 40 से 45 लाख रुपये

सुरचंद्रा के मछली पालन के फार्म में 40 से 45 मीट्रिक टन मछलियों का उत्पादन होता है। इस उत्पादन से सुरचंद्रा लगभग 40-45 लाख रुपये सालाना कमा लेते हैं। अब सुरचंद्रा के मछली पालन के फार्म में 35 हजार से ज्यादा किलो की मछलियों का उत्पादन हो रहा है। सुरचंद्रा वर्ष 1874 से मछली पालन कर रहे हैं और इससे उन्हें तो तो मिल ही रहा है, साथ ही साथ सुरचंद्रा  से प्रेरित होकर अन्य लोग भी मछली पालन कर रहे हैं।  मणिपुर में पेंग्बा मछली की बहुत ज्यादा मांग बढ़ रही है और अन्य लोग भी इस मछली का पालन करने के लिए आगे आ रहे हैं। आप भी इस मछली का पालन करना शुरू कर सकते है और इस मछली को नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अच्छी कीमत में बेच सकते हैं।