मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन कैसे करें

मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन कैसे करें

तिलपिया भारत में दूसरी सबसे अधिक पाली जाने मछली प्रजाति है। मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन का व्यवसाय काफी तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। मोनोसेक्स तिलपिया की देशी व विदेशी दोनों ही बाजार में अच्छी मांग और कीमत है। मोनोसेक्स तिलपिया मछली 12° से 40° सेंटीग्रेड के तापमान वाले जल में अधिक समय तक जीवित रह सकती है और यह 16° से 35° सेंटीग्रेड के तापमान में बहुत अच्छे से वृद्धि करती है। मोनोसेक्स तिलपिया में रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य मछली प्रजातियों की तुलना में अधिक होती है।

नर तिलपिया मादा तिलपिया की तुलना में अधिक तेजी से बढती है। नर तिलपिया को मादा तिलपिया से अलग करके नर तिलपिया का पालन करने को मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन कहते है। नर तिलपिया मछली का आप उच्च घनत्व में भी स्टॉक कर सकते है। मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन का व्यवसाय बहुत ही लाभदायक व्यवसाय है, इस व्यवसाय को करके आप अपनी आय को दोगुना कर सकते है। मोनोसेक्स तिलपिया का 2 प्रकार से पालन किया जाता है:

  1. नर्सरी तालाब में मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन
  2. मुख्य/स्टॉकिंग तालाब में मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन  

मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन के लिए नर्सरी तालाब का चयन कैसे करें:

मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन करने के लिए आपके नर्सरी तालाब की गहराई कम से कम 1.5 फीट से 4 फीट तक गहरी होनी चाहिए। मोनोसेक्स तिलपिया के लिए नर्सरी तलब का चयन करते समय निम्लिखित बातों का विशेष ध्यान रखें:

  1. नर्सरी तालाब बाड़ क्षेत्र से दूर होना चाहिए।
  2. सूर्य की रौशनी पर्याप्त मात्र में होनी चाहिए।
  3. तालाब में किसी भी प्रकार के हानिकारक खरपतवार नही होने चाहिए।

मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन के लिए नर्सरी तालाब का प्रबंधन कैसे करें:

मोनोसेक्स तिलपिया के लिए नर्सरी तालाब का प्रबंधन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. सबसे पहले अपने मोजुदा तालाब के सरे पानी को निकले और फिर तालाब को सुखाये। यदि पूरे तालाब का पानी खाली करना संभव नही है तो तालाब में रसायनों का उपयोग करके  से नरभक्षी मछलियों को हटाए।
  2. नरभक्षी मछलियों को तालाब से हटाने के बाद प्रति एकड़ के हिसाब से तालाब में 100 किलोग्राम चुना, 500-650 किलोग्राम गोबर, 10-15 किलोग्राम यूरिया 5-7 किलोग्राम टी-एसपी (TSP) और 2 किलोग्राम एमओपी (MOP) लगाए।
  3. यह करने के बाद तालाब के चारों ओर जाली लगा दें ताकि तालाब में साँप-मेंढक जैसे हानिकारक जीव प्रवेश न कर सकें।
  4. तालाब में सभी उर्वकों को लगाने के 6-7 दिनों के बाद तालाब में मोनोसेक्स तिलपिया के फिंगरलिंग (21-27 दिन की आयु वाले तिलपिया) को 10,000 से 20,000 की मात्रा प्रति एकड़ के तालाब में स्टॉक करें।
  5. तालाब में आपने जितनी भी मछलियाँ स्टॉक की है उनके शरीर के वजन के 10%-15% के अनुसार उन्हें 35% उच्च गुणवत्ता और प्रोटीन से भरपूर फीड दें। मान लीजिए कि आपने आपके तालाब में 100 कोलिग्राम की मछलियों का स्टॉक किया है तो आप 10 से 15 किलोग्राम फीड इन्हें रोज दें। सारा फीड एक ही बार मे न दें बल्कि इसे दिन में 2-4 बार दें।
  6. 1 से 1.5 महीने तक मोनोसेक्स तिलपिया मछली के फिंगरलिंग का पालन नर्सरी तालाब में है करें।
  7. जब फिंगरलिंग बड़े हो जाए और हर मछली लगभग 20 से 40 ग्राम का वजन हासिल करलें तब इन्हें  मुख्य/स्टॉकिंग तालाब में स्टॉक करें।  

मोनोसेक्स तिलपिया मछली पालन के लिए मुख्य/स्टॉकिंग तालाब का प्रबंधन कैसे करें:

मोनोसेक्स तिलपिया के लिए मुख्य/स्टॉकिंग तालाब का प्रबंधन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. मोनोसेक्स तिलपिया के मुख्य/स्टॉकिंग तालाब की गहराई अगर नर्सरी तालाब से भिन्न हो तो इसमे कोई परेशानी नहीं है।
  2. इसके बाद नरभक्षी मछलियों को तालाब से हटाए और  इसके बाद प्रति एकड़ के हिसाब से तालाब में 100 किलोग्राम चुना, 500-650 किलोग्राम गोबर, 10-15 किलोग्राम यूरिया 5-7 किलोग्राम टी-एसपी (TSP) और 2 किलोग्राम एमओपी (MOP) लगाए।
  3. इन उर्वकों को लगाने के 5-6 दिन बाद आपके तालाब में प्राकृतिक फीड में वृद्धि होगी।
  4. इसके बाद तालाब में 20-40 ग्राम वाले मोनोसेक्स तिलपिया के फिंगरलिंग को मुख्य/स्टॉकिंग तालाब में डाले, आप 15,000 से 20,000  मोनोसेक्स तिलपिया को प्रति एकड़ के तालाब में स्टॉक कर सकते है।
  5. तालाब में प्राकृतिक आहार को बढ़ाने के लिए आप प्रति एकड़ के हिसाब से सप्ताह में एक बार 400-450 किलोग्राम गोभर, 200-300 किलोग्राम चिकन कि मलमूत्र, 3 से 4 किलोग्राम यूरिया और 2 किलोग्राम टी-एसपी (TSP) लगाए, अगर आप मछली को पूरक फीड देते है तो आप तालाब में उर्वकों का प्रयोग न करे।
  6. जब मोनोसेक्स तिलपिया का वजन लगभग 100 ग्राम या उससे अधिक हो जाए तब तालाब के पानी को 5% की दर से बदले, इससे मछली का उत्पादन अच्छा होगा।
  7. 3 से 4 महीने के बाद जब मोनोसेक्स तिलपिया 200 से 300 ग्राम का वजन हासिल करलें तब आप इसका विपणन कर सकते है, यदि आपको इसकी अछि कीमत चाहिए तो इसे 350 से 500 ग्राम का वजन हासिल कर लेने दे, इसके बाद इसका विपणन करें।

मोनोसेक्स तिलपिया मछली के लिए फीड:

मोनोसेक्स तिलपिया की अच्छी वृद्धि के लिए आपको इसे उच्च गुणवत्ता और प्रोटीन से भरपूर फीड देना होगा। आप मोनोसेक्स तिलपिया को बाजार में मौजूद फीड भी दे सकते है। विभिन्न आयु के अनुसार फीड चार्ट नीचे दिया गया है:

मोनोसेक्स तिलपिया मछली का औसत वजन

दैनिक फीड की दर

दिन में इतनी बार दें

20-25

8%-10%

3-4

50-100

6%-8%

3-4

100-200

5%-6%

3

200+

1.5%-4%

3