प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना 2021; सम्पूर्ण जानकारी व ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

सरकार द्वारा मत्स्य पालन के व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत 10 सितम्बर 2020 को की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मत्स्य पालन के व्यवसाय को बढावा देने और  इस योजना को लागू करने की घोषणा की है।  इस योजना के तहत सरकार सभी मछली पालन करने वाले किसानों को फायदा पहुँचना चाहती है। इस योजना के लिए सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये का पैकेज बनाया है। इस योजना के तहत सरकार 55 लाख लोगों को रोज़गार देगी। इस योजना के तहत मछली पालन करने वाले किसानों को ऋण की सहायता भी उपलब्ध करवाएगी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को देश के सभी राज्यों में वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2025 तक लागू किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का उदेश्य:

  1. आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना।
  2. मछली उत्पादन में वृद्धि करना।
  3. मछली की गुणवत्ता में सुधार करना।
  4. मछली पालन करने वाले किसानों की आय को दोगुना करना।
  5. नए रोज़गार का स्रोत प्रदान करना।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभ:

  1. इस योजना से मत्यस्य उत्पाद लभगभ 70 लाख टन होगा।
  2. बेरोजगारी कम होगी।
  3. इस योजना से समुद्री व अंतर्देशीय मत्यस्य क्षेत्रों में लाभ होगा।
  4. आधुनिक तकनीक से मत्यस्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  5. इस योजना से उचित दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए पात्रता:

देश के सभी मछुआरे, मछली किसान व मत्यस्य क्षेत्र से जुड़े  सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  1. आधार कार्ड
  2. स्थाई निवास का प्रमाण पत्र
  3. आय का प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता/पासबुक

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन कैसे करे:

इस योजना के लिए आपको अपने नजदीकी मत्स्य विभाग में जाना होगा। वहां आपको आवेदन फॉर्म दिया जाएगा उसे भरे और जमा कर दें।यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते है।