पशुपालन नहीं है घाटे का सौदा, मुनाफा कमाने के लिए बस करें ये कुछ आसान काम

भारत हमेशा से ही एक कृषि प्रधान देश रहा है। खेती किसानी के साथ-साथ यहां के लोगों का एक प्रमुख व्यवसाय पशु पालन भी रहा है और आज भी कई लोगों ने इस व्यवसाय को अपनी आमदनी का जरिया बना रखा है।
हालांकि तेजी से बदलते और आधुनिक होते जमाने के साथ लोगों का रूझान खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन को लेकर भी कुछ हद तक घटा है लेकिन अगर सही तरीके से पशुपालन किया जाए तो आज भी आपके लिए ये मुनाफे का सौदा बन सकता है।
https://efeedapp.page.link/iUxtPM7s4PdLq8yo9
चूंकि समय के साथ-साथ तकनीक सफलता के नित नए आयाम गढ़ती चली जा रही है ऐसे में आपको जरूरत है पशुपालन के नए तरीके अपनाने की। इन तरीकों को अपनाकर आप ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकते हैं बल्कि कई अन्य लोगों की मदद भी कर सकते हैं।
पशुपालन व्यवसाय को लेकर आज हम आपको कुछ बेहद जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से न सिर्फ आपके पशु की सेहत अच्छी रहेगी बल्कि आपका व्यवसाय भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

पशु खरीदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान
जाहिर है कि पशुपालन की शुरूआत करने के लिए आपके पास एक अच्छा पशु होना चाहिए। पशु खरीदते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जोकि निम्नलिखित हैं।
पशु खरीदने से पहले उसकी वंशावली के बारे में जानकारी हासिल कर लें।
पशु खरीदते समय किसी जानकार या पशु चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
पशुपालन में पशु की अच्छी नस्ल का ही चुनाव करना चाहिए।
एक बार पशु खरीद लेने के बाद अब आपको उसकी सेहत और खानपान का ध्यान रखना होता है। जिसके लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं।

पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण जरूर कराएं।
मौसम के बदलने पर डॉक्टर की सलाह लेने के बाद टीकाकरण करा सकते हैं।
अगर पशुओं की सेहत और खान-पान में बदलाव दिखाई दे, तो उन्हें डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।
इसके बाद बात आती है पशुओं के लिए उचित पौष्टिक आहार का चुनाव करने की। जिसके लिए आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पशु को अच्छे पोषण वाला आहार देना चाहिए, क्योंकि अच्छा चारा और दाना-पानी से पशु की सेहत अच्छी बनी रहती है। इसके साथ ही दूध उत्पादन की क्षमता भी बढ़ती है। पशुओं के पौष्टिक आहार की मात्रा और खिलाने के तरीके के बारे में आप पशु चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।
पशु आवास में पानी का उचित इंतजाम होना चाहिए।
गर्मियों में पशुओं को कई बार पानी पिलाना चाहिए।

पशु आवास की देखभाल
पशुओं का आवास जितना साफ-सुथरा होगा, वह उतने ही सेहतमंद रहेंगे, इससे उन्हें बीमारियां होने का खतरा नहीं रहता है।
पशु आवास में ताजा हवा आती रहनी चाहिए, साथ ही रोशनी आने का प्रबंध होना चाहिए।
पशु को बैठने की पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
पशुओं को रोजाना ताजा पानी से ही स्नान कराना चाहिए।
पशु आवास की फिनायल या अन्य कीटनाशकों से सफाई करते रहना चाहिए।
पशु पोषण के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड का पशु पोषण एप।
App link
👇👇👇👇
https://efeedapp.page.link/qL6j