…ताकि आपका पशु बने दमदार और दूध बरसे बेशुमार, जानिए किस तरह बनाएं संतुलित आहार

हर पशुपालक की एक ही ख्वाहिश होती है कि उसका पशु स्वस्थ रहे और इसके साथ ही वह उसकी आमदनी का साधन बने। खासतौर पर अगर बात करें गाय और भैंस की तो इन्हें लोग दुग्ध उत्पादन के लिए ही पालते हैं। पशुपालन में अगर दुग्ध उत्पादन की बात करें गाय और भैंस इसका एक प्रमुख जरिया हैं। भारत के ज्यादातर गांवों में अक्सर लोगों के घरों में गाय और भैंस देखने को मिल जाती हैं। कई लोग इन्हें अपने व्यक्तिगत परिवार के लिए दुध की व्यवस्था करने के लिए पालते हैं तो वहीं शहरों में लोग बड़े स्तर पर दूध का व्यवसाय करते हैं।

https://efeedapp.page.link/iUxtPM7s4PdLq8yo9

ऐसे में ये लोग अपने पास 10 से लेकर करीब 15 या इससे ज्यादा भी गाय- भैंसे रखते हैं। अक्सर इन पशुपालकों की शिकायत रहती है कि उनका पशु समय बीतने के साथ दूध कम देने लगता है। इस समस्या का एक प्रमुख कारण पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को दिया जाने वाला आहार होता है। इंसान की तरह ही किसी भी पशु के लिए उसका संतुलित आहार बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी अब तक इस बात से अंजान है कि अपने पशु के लिए किस तरह से संतुलित आहार बनाएं तो आज हम आपको इस बारे में जानकारी दने जा रहे हैं।

इस तरह आप बना सकते हैं अपने पशु के लिए करीब 100 किलो संतुलित दाना, जानिए पूरी विधि

(मक्का, जौ, गेंहू, बाजरा) इसकी मात्रा लगभग 35 प्रतिशत होनी चाहिए। चाहें बताए गए दाने मिलाकर 35 प्रतिशत हो या अकेला कोई एक ही प्रकार का दाना हो तो भी खुराक का 35 प्रतिशत दें। खली(सरसों की खल, मूंगफली की खल, बिनौला की खल, अलसी की खल) की मात्रा लगभग 32 किलो होनी चाहिए। इनमें से कोई एक खली को दाने में मिला सकते है। चोकर(गेंहू का चोकर, चना की चूरी, दालों की चूरी, राइस ब्रेन,) की मात्रा लगभग 35 किलो। खनिज लवण की मात्रा लगभग 2 किलोनमक लगभग 1 किलो इन सभी को लिखी हुई मात्रा के अनुसार मिलाकर अपने को पशु को खिला सकते है।

अगर बात करें इस दाना मिश्रण के गुण और लाभ के बारे में तो यह पशुओं को स्वादिष्ट और पौष्टिक लगता है। बहुत जल्दी पच जाता है। खल, बिनौला या चने से सस्ता पड़ता हैं। पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रहता रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बीमारी से बचने की क्षमता प्रदान करता हैं। दूध और घी में भी बढ़ोत्तरी होती है।

तो इस तरीके आप अपने पशु के लिए संतुलित आहार बनाकर उन्हें स्वस्थ रखने के साथ-साथ भरपूर दूध की प्राप्ति कर सकते हैं।

पशु पोषण के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड का पशु पोषण एप।

App link
👇👇👇👇
https://efeedapp.page.link/qL6j

App link
👇👇👇👇
https://efeedapp.page.link/qL6j

App Install:

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.agrigatorsenterprises.efeed