…ताकि ठंड आपकी गाय के लिए ना साबित हो जानलेवा, इन लक्षणों के दिखने पर हो जाएं सावधान

भारत में गाय पालने का प्रचलन बहुत पुराने समय से चला आ रहा है। जहां एक तरफ पहले लोग अपने व्यक्तिगत परिवार के लिए दूध की पूर्ति को गाय का पालन करते थे। वहीं अब लोग दूध का व्यवसाय करने के लिए एकसाथ कई गायों को पालकर इससे अच्छी-खासी आमदनी भी करते हैं। गाय को पालने के बाद हर मौसम के अनुरूप उसका ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में गाय का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
https://efeedapp.page.link/iUxtPM7s4PdLq8yo9
चूंकि इंसानों की तरह गाय बोलकर अपनी बीमारी के बारे में नहीं बता सकती है, ऐसे में ठंड के मौसम में उसे परशानी तो नहीं हो रही है, इसके लक्षणों की जानकारी गायपालक को अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक ध्यान ना देने पर यह भीषण ठंड गाय के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको उन कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचानकर आप सर्दी के मौसम में गाय को होने वाली परेशानियों को दूर कर पाएंगे।

जानिए सर्दी से प्रभावित होने पर गाय मे दिखने लगते हैं कौन-कौन से लक्षण
1- हाइपोथर्मियां के शिकार होने की वजह से पशु के कान, नाक व अंडकोश बर्फ जैसे ठंडे हो जाते हैं।
2- सांस व ह्रदय की गति कम होने लगती है।
3- गाय अचेत होकर मर भी सकती है।
4- त्वचा पर बुरा असर पड़ने लगता है।
5- सुस्त पड़ने लगती है।
6- बाल खड़े हो जाते हैं, साथ ही शरीर सिकुड़ जाता है।
7- सही से खाना नहीं खा पाती है।
8- नाक से पानी गिरता है।

अब जान लेतें हैं गाय को ठंड से बचाने के कुछ उपाय
1- गाय को बंद स्थान पर रखें।
2- गौशाला के दरवाजों को फूस या बोरे से ढक दें, ताकि ठंडी हवा से बचाव हो सके।
3- जमीन पर पुआल या पत्तियां बिछाए, साथ ही समय-समय पर इनको बदलते रहें।
4- बाड़े में अलाव की व्यवस्था करें, साथ ही ध्यान दें क वहां धुआं न भरने पाए।
5- पशु गृह की सफाई रखें।
6- उनके बर्तन को पोटैशियम परमैगनेट से धोएं।
इसके अलावा ठंड के मौसम में गाय को दिए जाने वाले आहार पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

जानिए सर्दी के मौसम में गाय को किस प्रकार के आहार दें
सर्दियों के मौसम में गाय के भोजन में ऊर्जा की मात्रा बढ़ा दें। इसके अलावा गाय को गुड़ और तेल की अतरिक्त मात्रा दें। इस मौसम में गाय को जीरा-अजवायन, बाजरे की दलिया, चावल का चोकर मूंग, उर्द या चना की चूनी का बना पशु आहार दें। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में गाय को खड़िया मिट्टी, साधारण नमक को अनुपात में मिलाकर व यूरिया या फिर शीरे से उपचारित भूसा खिलाया जा सकता है।