सही तरीके से मछली पालन करने के लिए टिप्स

सही तरीके से मछली पालन करने के टिप्स निम्नलिखित है:

  1. अपने तालाब से हानिकारक खरपतवारों को निकालें और उन्हें बढ़ने न दें क्योंकि इससे मछली ली कटाई करने में आपको अधिक परेशानी होगी।
  2. सभी अवांछित मछलियों और जीवों को तालाब से निकालें और तालाब में हानिकारक जीवों के प्रवेश न करने दें।
  3. अपने तालाबों में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम से कम करें क्योंकि यह तालाब में मौजूद मछलियों के लिए हानिकारक हो सकते है।  
  4. उर्वरक का प्रयोग करने के कम से कम 15 दिन बाद ही मछलियों को स्टॉक करना चाहिए और मछलियों को तब स्टॉक नहीं करना चाहिए जब तक पानी मे विषाक्तता में मौजूद हो।  
  5. मछली के लिए प्राकृतिक फीड के उत्पादन को बढ़ाने के लिए आप तालाब में जलीय पौधे लगा सकते है।
  6. मछली का उचित दर और अनुपात में स्टॉक करना चाहिए, बहुत कम या बहुत अधिक मात्रा में स्टॉकिंग न करें क्योंकि यह आपको अच्छा उत्पादन नहीं देगा।  
  7. अगर आप मछलियों के अच्छे विकास के लिए आपको स्वस्थ और अच्छी गुणवत्ता वाले फिंगर्लिंग्स का का चयन करना चाहिए।
  8. मछली को उचित मात्रा में संतुलित कृत्रिम फ़ीड देना चाहिए इससे मछली का विकास अच्छे से होता है।  
  9. तालाब में मछली को निश्चित समय पर फीड दें, मछली किस प्रकार के फीड का सेवन अच्छे से करती है यह ध्यान रखें और मछलियों को अत्यधिक फीड न दें।
  10. मछली के रोगग्रस्त होने पर उसे तुरंत तालाब से निकालें और मत्स्य विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उचार करें।
मछली के लिए फीड खरीदने अथवा हमारे मत्स्य विशेषज्ञों से बात करने के लिए यहाँ क्लिक करें  Efeed.in