पोल्ट्री फार्म के लिए इस तरह करें मुर्गियों का चयन, जानिए सबसे ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गी के बारे में

पोल्ट्री फार्म खोलकर कोई भी व्यक्ति इसे अपनी आमदनी का साधन बना सकता है। लेकिन हर व्यवसाय की तरह इस व्यवसाय की अपनी खूबियां और खामियां हैं। जिनके बारे में पहले से ही जानकारी होने पर व्यवसाई को इस व्यापार में नुकसान होने की संभावना कम रहती है। जाहिर सी बात है कि किसी भी पोल्ट्री फार्म के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज मुर्गी ही है।
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
ऐसे में इस व्यवसाय के लिए मुर्गियों को खरीदने से पहले उनके चयन को लेकर खासी सावधानी बरतनी चाहिए। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। इसके अलावा इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन सी मुर्गी है जो सबसे ज्यादा अंडे देती है।

जानिए उस मुर्गी के बारे में जो देती है सबसे ज्यादा अण्डे
अंडे देने वाली मुर्गियों की सबसे प्रसिद्ध नस्ल रोड आइलैंड रेड है। यह नस्ल साल में औसतन 240 अंडे देती है। इसके अंडे भूरे और मध्यम आकार के होते हैं। इसके अलावा ससेक्स, स्टार, फेवाकाना और बफ़ ऑरपिंगटन भी अंडे वाली मुर्गियों की प्रसिद्ध नस्लें हैं।
सामान्यता मुर्गियां तीन प्रकार की होती हैं जिनकरे बारे में एक-एक करके हम आपको नीचे जानकारी दे रहे हैं।
सबसे पहले आती है लेयर मुर्गी इस मुर्गी का इस्तेमाल अंडे पाने के लिए किया जाता है। ये 4 से 5 महीने की होने के बाद अंडे देना शुरू करती है। इसके बाद ये लगभग एक साल तक अंडे देती है। फिर जब इनकी उम्र 16 महीने के आसपास होती है तब इनका मीट बेच दिया जाता है।

वहीं बात करें अगर ब्रॉयलर मुर्गी की तो इसका इस्तेमाल ज्यादातर मीट के लिए किया जाता है। ये दूसरे प्रकार की मुर्गी की तुलना में तेजी से बढ़ती है। यही वजह है जो इनको मीट के रूप में इस्तेमाल के लिए सबसे बेहतर बनाता है।
इन दोनों के बाद नंबर आता है देसी मुर्गी का, इसका इस्तेमाल अंडे और मांस दोनों के लिए किया जाता है।

अब यह आप पर है कि आप किस तरह की मुर्गियों का पालन करना चाहते हैं। इसके अलावा मुर्गी पालन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे एप ई फीड को अपने मोबाइल में इंस्टाल कर सकते हैं।
इस एप के माध्यम से आप पशु पालन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हमारे विशेषज्ञों से निशुल्क जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पशुओं के लिए दवाएं और उनके उचित पोषण की खुराक घर बैठे मंगा सकते हैं।