देसी मुर्गी पालन करने जा रहे हैं तो जान लें किस तरह करें प्रमुख नस्ल का चुनाव और क्या-क्या बरतें सावधानियां

खुद का व्यवसाय शुरू करने की चाहत रखने वालों के लिए मुर्गी पालन का एक मुनाफे वाले व्यवसाय साबित हो सकता है। चूंकि इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा पूंजी की आवश्यकता नहीं होती है ऐसे में आप सटीक जानकारी जुटाकर इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। अगर भारत की बात करें तो गांव से लेकर शहरों तक में मुर्गी पालन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। व्यवसाय की दृष्टि से बात करें तो चीन और अमेरिका के बाद भारत अंडा उत्पादन में तीसरे स्थान पर और मांस उत्पादन में 5 स्थान पर है।
मुर्गी फार्म में ई कोलाई और सीआरडी की समस्या के निदान हेतु नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आज ही मंगाएं ब्रो एक्सपर्ट
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
ऐसे में अगर बात करें देसी मुर्गी पालन की तो बाजार में इन मुर्गियों के अंडे और मांस की डिमांड अक्सर बनी रहती है, जिस वजह से मार्केट में इनका उचित दाम प्राप्त करने में मुर्गी पालक को ज्यादा परेशानी नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी देसी मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो इसके पहले मुर्गी पालन का प्रशिक्षण लेना बेहतर रहता है। इसके साथ-साथ देसी मुर्गी पालन के लिए आपको इस नस्ल की मुर्गियों के बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए। तो आज हम आपको देसी मुर्गी की कुछ प्रमुख नस्लों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
जानिए देसी मुर्गियों की कुछ प्रमुख नस्लें

असेल नस्ल
यह नस्ल भारत के उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में पाई जाती है। भारत के अलावा यह नस्ल ईरान में भी पाई जाती है जहाँ इसे किसी अन्य नाम से जाना जाता है। इस नस्ल का चिकन बहुत अच्छा होता है। इन मुर्गियों का व्यवहार बहुत ही झगड़ालू होता है इसलिए मानव जाति इस नस्ल के मुर्गों को मैदान में लड़ाते हैं।
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
मुर्गों का वजन 4-5 किलोग्राम तथा मुर्गियों का वजन 3-4 किलोग्राम होता है। इस नस्ल के मुर्गे-मुर्गियों की गर्दन और पैर लंबे होते हैं तथा बाल चमकीले होते हैं। मुर्गियों की अंडे देने की क्षमता काफी कम होती है।

कड़कनाथ नस्ल
इस नस्ल का मूल नाम कलामासी है, जिसका अर्थ काले मांस वाला पक्षी होता है। कड़कनाथ नस्ल मूलतः मध्य प्रदेश में पाई जाती है। इस नस्ल के मीट में 25% प्रोटीन पायी जाती है जो अन्य नस्ल के मीट की अपेक्षा अधिक है। कड़कनाथ नस्ल के मीट का उपयोग कई प्रकार की दवाइयां बनाने में भी किया जाता है इसलिए व्यवसाय की दृष्टि से यह नस्ल अत्यधिक लाभप्रद है। यह मुर्गिया प्रतिवर्ष लगभग 80 अंडे देती है। इस नस्ल की प्रमुख किस्में जेट ब्लैक, पेन्सिल्ड और गोल्डेन है।

ग्रामप्रिया नस्ल
ग्रामप्रिया को भारत सरकार द्वारा हैदराबाद स्थित अखिल भारतीय समन्वय अनुसंधान परियोजना के तहत विकसित किया गया है। इसे ख़ास तौर पर ग्रामीण किसान और जनजातीय कृषि विकल्पों के लिये विकसित गया है। इनका वज़न 12 हफ्तों में 1.5 से 2 किलो होता है।
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
इनके मीट का प्रयोग तंदूरी चिकन बनाने में अधिक किया जाता है। ग्रामप्रिया एक साल में औसतन 210 से 225 अण्डे देती है। इनके अण्डों का रंग भूरा होता है और उसका वज़न 57 से 60 ग्राम होता है।

स्वरनाथ नस्ल
स्वरनाथ कर्नाटक पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान और विश्वविद्यालय, बंगलौर द्वारा विकसित चिकन की एक नस्ल है। इन्हें घर के पीछे आसानी से पाला जा सकता है। ये 22 से 23 सप्ताह में पूर्ण परिपक्व हो जाती है और तब इनका वज़न 3 से 4 किलोग्राम होता है। इनकी प्रतिवर्ष अण्डे उत्पादन करने की क्षमता लगभग 180-190 होती है।

कामरूप नस्ल
यह बहुआयामी चिकन नस्ल है जिसे असम में कुक्कुट प्रजनन को बढ़ाने के लिए अखिल भारतीय समन्वय अनुसंधान परियोजना द्वारा विकसित किया गया है। यह नस्ल तीन अलग-अलग चिकन नस्लों का क्रॉस नस्ल है, असम स्थानीय(25%), रंगीन ब्रोइलर(25%) और ढेलम लाल(50%)।
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
इसके नर चिकन का वज़न 40 हफ़्तों में 1.8 – 2.2 किलोग्राम होता है। इस नस्ल की प्रतिवर्ष अण्डे देने की क्षमता लगभग 118-130 होती है जिसका वज़न लगभग 52 ग्राम होता है।

चिटागोंग नस्ल
यह नस्ल सबसे ऊँची नस्ल मानी जाती है। इसे मलय चिकन के नाम से भी जाना जाता है। इस नस्ल के मुर्गे 2.5 फिट तक लंबे तथा इनका वजन 4.5 – 5 किलोग्राम तक होता है। इनकी गर्दन और पैर बाकी नस्ल की अपेक्षा लंबे होते है। इस नस्ल की प्रतिवर्ष अण्डे देने की क्षमता लगभग 70-120 अण्डे है।

केरी श्यामा नस्ल
यह कड़कनाथ और कैरी लाल का एक क्रास नस्ल है। इस किस्म के आंतरिक अंगों में भी एक गहरा रंगद्रव्य होता है, जिसे मानवीय बीमारियों के इलाज़ के लिए जनजातीय समुदाय द्वारा प्राथमिकता दी जाती है। यह ज्यादातर मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में पायी जाती है।
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
यह नस्ल 24 सप्ताह में पूर्ण रूप से परिपक्व हो जाती है और तब इनका वज़न लगभग 1.2 किलोग्राम(मादा) तथा 1.5 किलोग्राम(नर) होता है। इनकी प्रजनन क्षमता प्रतिवर्ष लगभग 85 अण्डे होती है।

झारसीम नस्ल
यह झारखंड की मूल दोहरी उद्देश्य नस्ल है इसका नाम वहाँ की स्थानीय बोली से प्राप्त हुआ है। ये कम पोषण पर जीवित रहती है और तेज़ी से बढ़ती है। इस नस्ल की मुर्गियाँ उस क्षेत्र के जनजातीय आबादी के आय का स्रोत है। ये अपना पहला अण्डा 180 दिन पर देती है और प्रतिवर्ष 165-170 अण्डे देती है। इनके अण्डे का वज़न लगभग 55 ग्राम होता है। इस नस्ल के पूर्ण परिपक्व होने पर इनका वज़न 1.5 – 2 किलोग्राम तक होता है।

देवेंद्र नस्ल
यह एक दोहरी उद्देश्य चिकन है। यह पुरूष और रोड आइलैंड रेड के रूप में सिंथेटिक ब्रायलर की एक क्रॉस नस्ल है। 12 सप्ताह में इसका शरीरिक वज़न 1800 ग्राम होता है। 160 दिन में ये पूर्ण रूप से परिपक्व हो जाती है। इनकी वार्षिक अण्डा उत्पादन क्षमता 200 है। इसके अण्डे का वज़न 54 ग्राम होता है।

श्रीनिधि
इस प्रजाति की भी मुर्गियां दोहरी उपयोगिता वाली होती हैं यह लगभग 210 से 230 अंडे तक देती है। इनका वजन 2.5 किलोग्राम से 5 किलोग्राम तक होता है जो कि ग्रामीण मुर्गियों से काफी ज्यादा होता है और इन से अधिक मात्रा में मांस और अंडे दोनों के जरिए अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इस प्रजाति की मुर्गियों का विकास काफी तेजी से होता है।

वनराजा
शुरुआत में मुर्गी पालन करने के लिए यह प्रजाति सबसे अच्छी मानी जाती है ये मुर्गी 3 महीने में 120 से 130 अंडे तक देती हैं और इसका वज़न भी 2.5-5 किलो तक जाता है। हलाकि यह प्रजाति अन्य प्रजाति से थोडा कम क्रियात्मक और सक्रिय रहते हैं।
देसी मुर्गी पालन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

मुर्गी फार्म
सबसे पहले तो मुर्गियों का फार्म किसी ऊँचे स्थान वाले क्षेत्र में बनाएं जहाँ वर्षा का पानी जमा न हो सके।
आधुनिक उपकरण
आधुनिक उपकरणों में फीडर गर्मी प्रदान करने के लिए लाइट बल्ब तथा हलोजन्स लाइट, दवाई, टीकाकरण की सामग्री इत्यादि।

सही संतुलित आहार
आज कल बाजार में सही संतुलित आहार आसानी से उपलब्ध है जिससे आपके मुर्गियों का विकास तेजी से होता है और अंडा देने की क्षमता भी बढ़ती है।
https://efeedapp.page.link/L2B8ncmQiX2Vd6hY6
देखा जाये तो यह देसी मुर्गी पालन व्यवसाय तीन चीज़ों के लिए किया जाता है। मांस के लिए, अंडा के लिए और अंडा मांस दोनों के लिए, कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाना हमारा उद्देश्य है तथा इसके लिए हमें चाहिए के हम सही देसी नस्लों के मुर्गी का चयन करें। जगह के वातावरण के अनुसार ही मुर्गी का नसल का चुनाव करें आजकल बाजार में संकर नस्ल के मुर्गियां भी उपलब्ध हैं जो के अंडा और मांस के लिए काफी लाभदायक हैं।
मुर्गी पालन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड का एप। त्वरित जानकारी के लिए आप ई फीड के टोल फ्री नंबर 18002707065 पर भी कॉल कर सकते हैं।
App link
👇👇👇👇