मछली पालन से कर सकते हैं लाखों की कमाई, सरकार भी कर रही है मदद, जानिए पूरी जानकारी

मछली पालन से कर सकते हैं लाखों की कमाई, सरकार भी कर रही है मदद, जानिए पूरी जानकारी

PM Matsya Sampada Yojana: इस योजाना के तहत करीब 55 लाख लोगों को रोजगार दिए जाने की आस जताई जा रही है। इस योजना के लिए पांच वर्षो के लिए 20,050 करोड़ रुपये का फंड भी बनाया गया है। मछली पालन में मुनाफा तो अच्छा मिल ही जाता है, लेकिन इसमें थोड़ा रिस्क भी होता है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PM Matsya Sampada Yojana) के तहत आप सरकार से कई तरह से मदद ले सकते हैं।

मछली पालन करने के लिए आपको तालाब, हैचरी, फीड मिल, क्वालिटी टेस्टिंग लैब जैसी अन्य चीजों की जरूरत पड़ती है। इसी के साथ-साथ आपको मछलियों की देख-रेख और उनके खान-पीन पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। इन सभी चीजों की निगरानी बहुत सावधानी के साथ करनी चाहिए और इसमें इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के लिए भी इस योजना के तहत लाभ उठाया जा सकता है। इस योजना के लिए सरकार ने आवेदन मांगे है।

बिहार में मांगे जा रहे है आवेदन:

किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मस्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20,050 करोड़ रुपए का फंड दिया गया है। इस योजना के तहत हर राज्य में सब्सिडी देने के लिए विभिन्न नियम बनाए गए हैं। इस योजना के तहत बिहार में इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे जा रहे है। इस योजना के तहत बिहार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति व सभी वर्ग की महिलाओं को इस योजना के तहत लागत राशि का 30 प्रतिशत और अन्य श्रेणी के लिए 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत 60 प्रतिशत तक मछली पालन के लिए बैंक से लोन देने कि तैयारी की जाएगी, इसमें लाभार्थी को बस 10 से 15 प्रतिशत राशि अपनी जेब से भरनी होगी।

जानिए कौन कर सकता है आवेदन:

1. मछुआरें

2. मछली किसान

3. मछली श्रमिक व मछली बेचने वाले

4. मत्स्य विकास निगम

5. मत्स्य सहकारिता

6. मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह या संयुक्त देयता समूह

7. मछली पालन संघ, उद्यमी और निजी फर्म

8. मछली किसान उत्पादक संगठन या कंपनियां

9. अनुसूचित जाति, जनजाति व अलग-अलग विकलांग व्यक्ति

10. राज्य सरकार और संघ शासित प्रदेशों व उनकी संस्थाएं

11. राज्य मत्स्य पालन विकास बोर्ड

12. केंद्र सरकार व उसकी इकाइयां भी आवेदन कर सकती है।

कैसे करें आवेदन

Pradhanmantri Matsya Sampada Yojana का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सावधानी के फार्म भरना होगा।

  • सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट  http://dof.gov.in/pmgy पर जाएं।
  • इसकी वेबसाइट के मुख्यपेज पर Now के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद PMMSY एप्लीकेशन फॅार्म को खोलें और सभी आवश्यक विवरण जैसे माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति सहित अन्य आवश्यक जानकारियों को भरें।
  • इसके बाद सभी संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • सभी दस्तावेजों को एक बार फिर से पढ़ लें और अगर कोई भी गलती हो तो उसे सही कर लें।
  • इसके बाद सबमिट के विकप्ल प्र क्लिक करें।

नोट:- कई प्रदेश की सरकारों ने भी प्रधानमंत्री संपदा योजना के तहत आवेदन फार्म जारी कर दिए है, इसलिए आप चाहे तो वहां से भी आवेदन कर सकते हैं।