मछलियों को टैंक में डालने से लेकर निकालने तक, जानिए कैसे रखें उनका ख्याल और कब बेचें?

मछलियों को टैंक में डालने से लेकर निकालने तक, जानिए कैसे रखें उनका ख्याल और कब बेचें?

खुद का व्यवसाय करने के इच्छुक लोगों के लिए मछली पालन एक मुनाफे वाले व्यवसाय साबित हो सकता है। अगर आपकी इस व्यवसाय में रुचि है तो आप मछली पालन की ट्रेनिंग लेकर यह व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

मछली पालन बनाएं और आसान, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आज ही मंगाएं एक्वा एक्सपर्ट
https://efeedapp.page.link/h3SvsGpXsdxAWbQv7

मछली पालन की बात करें तो यह व्यवसाय ना सिर्फ तालाब के जरिए किया जा सकता है बल्कि बायोफ्लाक तकनीक के माध्यम से टैंकों में भी मछली पालन कर आजकल लोग मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी टैंक के माध्यम से मछली पालन करना चाहते हैं तो इसमें तीन बातों का मुख्य रूप से ध्यान रखना पड़ता है।

1- मछलियों को टैंकों में डालना

2- मछलियों की देखरेख

3- मछलियों को टैंक से कब और कैसे निकालें

मछलियों को टैंकों में डालना

मछलियों के चयन के बाद उन्हें खरीदकर टैंकों में डाला जाता है। मछलियों को टैंक में डालने के दौरान कभी भी एक ही प्रजाति की मछलियों को एक टैंक में नही डालना चाहिए। एक टैंक में कम से कम पांच से सात प्रजाति की मछलियों को एक साथ डालना चाहिए। क्योंकि इससे उत्पादन सामान रूप से मिलता रहता है।

अलग-अलग प्रजाति की मछलियों का वजन अलग होता है। अलग अलग प्रजाति की मछलियों को टैंक में डालने से पहले उनके एक दुसरे के साथ रहने की स्थिति के बारें में जांच कर लें। एक एकड़ टैंक में लगभग चार हजार के आसपास अलग-अलग प्रजातियों की मछलियों को डाला जाता है।

मछलियों की देखरेख

मछलियों को टैंक में डालने के बाद उनकी देखरेख की जाती है। मछलियों के विकास के लिए उन्हें हर रोज उचित मात्रा में खाना देते रहना चाहिए। इसके अलावा मछलियों में कई बार रोग भी लग जाते हैं, जिनकी समय रहते देखभाल की जानी चाहिए। मछलियों में रोग फैलने से रोकने के लिए पोटेशियम परमैंगनेट या सोडियम पानी में मिलाना चाहिए।

इसके अलावा पानी भी शुद्ध और उचित गुणवत्ता वाला होना चाहिए। इसके लिए पानी की जांच करते रहना चाहिए। मछली पालन के दौरान टैंकों में पानी अधिकतम दो सप्ताह तक ही भरा रहने दें। उसके बाद पानी को बदल दें, क्योंकि साफ पानी में मछलियां अच्छे से विकास करतीं हैं।

मछलियों को टैंकों से कब और कैसे निकालें

मछली लगभग एक साल बाद पूर्ण रूप से तैयार हो जाती है। एक साल पुरानी मछली का वजन लगभग एक किलो के आसपास या इससे अधिक हो जाता है, तब उसे जाल की सहायता से निकाल लेना चाहिए। जाल से निकालते वक्त सावधानी से केवल बड़ी मछलियों को ही पकड़ना चाहिए और छोटी मछलियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

मछलियों को पकड़ने के तुरंत बाद बेचने के लिए भेज देना चाहिए। मछलियों को बेचने में अधिक मेहनत की जरूरत नही होती क्योंकि इसकी मांग हर जगह होती हैं। इसलिए इसे अपने नजदीकी किसी मंडी में बेचकर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है।

मछली पालन के बारे में त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए 18002707065 पर कॉल करें।

मछली पालन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड एप।

App link

👇👇👇👇

https://efeedapp.page.link/qL6j