भैंस पालने जा रहे हैं तो पहले जान लें भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली तीन भैंसों के बारे में

भारत हमेशा से ही एक कृषि प्रधान देश रहा है। खेती के साथ-साथ पशुपालन भी यहां के लोगों के जीवनयापन का एक प्रमुख जरिया रहा है। आज भी भारत के गांवों में लोग दूध के इस्तेमाल के लिए भैंस पालना पसंद करते हैं। इससे उन्हें ना सिर्फ शुद्ध दूध मिलता है बल्कि वह इसे बेचकर अपनी आमदनी का जरिया भी बनाते हैं। इसके अलावा दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शहरों में भी दूध बेंचने वाले व्यापारी भैंसे पालते हैं।

चूंकि भैंस को पालने का मुख्य उद्देश्य उसके द्वारा दिया जाने वाला दूध ही होता है। इसलिए भैंस खरीदने से पहले पशुपालक को उसके बारे में अच्छी जानकारी होनी बेहद जरूरी है। तो अगर आप भी दूध का व्यवसाय शुरू करने के लिए भैंस खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको भारत में पाई जाने वाली तीन ऐसी भैसों की नस्लों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि सबसे ज्यादा दूध देती हैं।

अगर भारत में पाई जाने वाली प्रमुख नस्लों वाली भैंसों की बात करें तो इनमें प्रसिद्ध भैंस मराठावाड़ा- मध्यप्रदेश, मेहसाना नस्ल– गुजरात, नागपुरी नस्ल- नागपुर, पंढरपुरी- महारास्त्र, भदावारी- मध्यप्रदेश शामिल हैं। ये भैंसे लगभग सालभर लगातार दूध देती है।

जानिए कौन सी भैंस देती है सबसे ज्यादा दूध
भारत की सबसे ज्यादा प्रचलित मुर्रा नस्ल की भैंस हरियाणा और दिल्ली की तरफ देखने को मिलती है जो अन्य देसी नस्लों से अधिक दूध देती है और यह लगभग 300 दिन तक दूध देती रहती है। मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान यह होती है कि इसके सींग मुड़े हुए होते हैं और यह गहरे काले रंग के दिखाई देते हैं।

मुर्रा नस्ल की भैंस के बाद नीली रावी भैंस काफी ज्यादा प्रचलित है और यह सबसे ज्यादा पंजाब में देखने को मिलती है। यह भैंस बच्चे को जन्म देने के बाद लगभग 300 दिन तक लगातार दूध देती है।
https://efeedapp.page.link/iUxtPM7s4PdLq8yo9
वहीं अगर बात करें जाफराबादी नस्ल की भैंस की तो इस नस्ल की भैंस भी लंबे समय तक दूध का उत्पादन करने में सक्षम होती है। यह भैंस लगभग 290 दिन तक लगातार दूध देती है।
पशु पोषण के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड का पशु पोषण एप।
App link
👇👇👇👇
https://efeedapp.page.link/qL6j