नीली क्रांति योजना 2021

देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत व मछली पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने नीली क्रांति योजना की शुरुआत की है। बिहार सरकार ने इस योजना के तहत प्रदेश के सभी इच्छुक किसानों द्वारा आवेदन मांगा है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को मछली पालन करने पर सब्सिडी प्रदान करेगी। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस योजना का आवेदन करने वाले किसानों को सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है लेकिन अभी इस योजना को बिहार राज्य में शुरू किया गया है। धीरे-धीरे पुरे देश में इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा।

नीली क्रांति योजना क्या है:

नीली क्रांति योजना के तहत सरकार देश के किसानों को मछली पालन करने पर सब्सिडी प्रदान करेगी। किसान इस योजना का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है। इस योजना को सबसे पहले बिहार सरकार ने शुरू किया है। राज्य के किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में मछली पालन की क्षमता के एकीकृत विकास के लिए एक सक्षम वातावरण बनाना है।

नीली क्रांति योजना का उद्देश्य क्या है:

देश में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने नीली क्रांति योजना की शुरुआत की है। मछली पालन के लिए तालाब निर्माण और मछली उत्पादन के लिए देश के सभी किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जिले के 10 हजार मछुआरों को लाभ दिया जाएगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए किसान का किसी भी बैंक में खाता होना जरूरी है। नीली क्रांति योजना के तहत वर्ष 2022 तक मछली उत्पादन को 15 मिलियन टन तक पहुंचाना है। इस योजना के तहत 11000 करोड़ रुपए समुद्री व अंतर्देशीय मछली पालन और जलीय कृषि पर खर्च किए जाएंगे।

नीली क्रांति योजना के लाभ:

  • इस योजना के तहत किसानों को मछली पालन करने पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना को वित्त वर्ष 2021 से 2024-25 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए लागू किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत किसान अपना खुद का मछली पालन का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
  • नीली क्रांति योजना के तहत 46.8 लाख मछुआरों को सालाना बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना में मछली पालन पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रहा है। मछली पालन के लिए लगभग 50 हजार से 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • इस योजना में मछली पालन का विकास, प्रबंधन, अंतर्देशीय मछली पालन, जलीय कृषि, समुद्री मछली पालन व  गहरे समुद्र में मछली पकड़ना और मार कल्चर भी शामिल है।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में दी जाएगी।

नीली क्रांति योजना के मुख्य घटक:

  • नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड (एनएफडीबी) और उसकी गतिविधियां
  • अंतर्देशीय मछली पालन और मछली पालन का विकास
  • समुद्री मछली पालन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और पोस्ट-हार्वेस्ट संचालन का विकास
  • मछुआरों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय योजना

नीली क्रांति योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है:

क्षेत्र और लाभार्थियों की श्रेणी

अन्य राज्य 

भारत सरकार का अंशदान

राज्य सरकार का अंशदान

लाभार्थी का अंशदान

योग

सामान्य श्रेणी 

24%

16% 

60%

100%

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं और उनकी सहकारी समितियां

36%

24% 

40% 

100%


उत्तर-पूर्व के और पहाड़ी राज्य




सामान्य श्रेणी

36%

4%

60%

100%

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं और उनकी सहकारी समितियां

54% 

6%

40%

100%


संघ-शासित क्षेत्र




सामान्य श्रेणी

40%

0%

60%

100%

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं और उनकी सहकारी समितियां

60%

0%

40%

100%


क्षेत्र और लाभार्थियों की श्रेणी




सामान्य श्रेणी 

24%

16% 

60%

100%

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं और सहकारी समितियां

36%

24% 

40% 

100%


उत्तर-पूर्व के और पहाड़ी राज्य




सामान्य श्रेणी

36%

4%

60%

100%

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं और सहकारी समितियां

54% 

6%

40%

100%


संघ-शासित क्षेत्र




सामान्य श्रेणी

40%

0%

60%

100%

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं और उनकी सहकारी समितियां

60%

0%

40%

100%

नीली क्रांति योजना के लिए पात्रता:

  • नीली क्रांति योजना  का आवेदन करने वाला आवेदक भारत देश का निवासी होना चाहिए
  • आवेदक के पास अपना आधार कार्ड और बैंक खाता का होना जरुरी है
  • इस योजना में केवल देश के किसान आवेदन कर सकते है

नीली क्रांति योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मुलनिवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक के बैंक खाते का विवरण
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आवेदक का जाती प्रमाण पत्र

नीली क्रांति योजना का ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया:

  • नीली क्रांति योजना का आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते है।
  • इस योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप चाहे तो सीधे यहां क्लिक करके भी आवेदन फॉर्म के पृष्ठ पर जा सकते है। आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही से भरे।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दे।