जानिए मछली पालन के लाभ, व्यवसाय शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

जानिए मछली पालन के लाभ, व्यवसाय शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मछली पालन के क्षेत्र में एक व्यवसाय के रूप में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मछली पालन के मामले में पूरे विश्व में भारत दूसरे नंबर पर आता है। एक अनुमान के मुताबिक, लगभग संपूर्ण भारतवर्ष की जलवायु मछली पालन के अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में अगर आप एक फायदेमंद व्यवसाय की तलाश कर रहे हैं तो मछली पालन पर आकर आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। तेजी से बदलते समय में अब मछली पालन का तरीका भी बदल रहा है।

मछली पालन बनाएं और आसान, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आज ही मंगाएं एक्वा एक्सपर्ट
https://efeedapp.page.link/h3SvsGpXsdxAWbQv7

केवल तालाब निर्माण कर मछली पालन करना ही अब जरूरी नहीं है बल्कि केज फिशिंग फार्मिंग(पिंजरा मछली पालन) या फिर बायोफ्लॉक तकनीक से भी मछली पालन कर लोग इस व्यवसाय में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। लेकिन इस व्यवसाय को शुरू करने से पहले आपको इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारियां जुटा लेनी चाहिए। मछली पालन शुरू करने से पहले आप इस व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं।

मछली पालन को लेकर सरकार ने देश के अलग-अलग राज्यों में प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की है, जहां से आप मछली पालन के बारे में बारीक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो अगर आप मछली पालन के लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको इस व्यवसाय के दौरान किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए यह भी आप इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं।

जानिए क्या हैं मछली पालन के लाभ

  • मछली पालन के रोजगार में मछलियों को छोटे तालाब या पोखर में पाला जा सकता है। इस तकनीक से खर्चा भी कम होता है और काफी लाभदायक भी है।
  • वैज्ञानिक तरीके से भी छोटे छोटे सीमेंट के साइज के गोलाकार तालाब बना कर भी बड़ी आसानी से मछली पालन किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास बड़े तालाब नहीं हैं।
  • नस्ल के हिसाब से 4 से 7 महीनो के अन्दर मछलियों का वजन 1 kg से लेकर 5 kg तक बढ़ जाता है, जोकि मछलियों की नस्ल पर भी निर्भर करता है।
  • मछलियों की बाजार में काफी डिमांड है, जिस वजह से का बाजार रेट बहुत अच्छा मिलता है, जिससे काफी मुनाफा कमाया जा सकता है।

मछली पालन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • 25 दिनों के अंदर अंदर तालाब में मछली बीज डालने के पश्चात मछली की पूरी फसल तैयार हो जाती है।
  • मछली के बीज हैचरी या फिश फार्मिंग के संस्थान से ही खरीदने चाहिए।
  • देश के सभी राज्यों एवं जिलों में मछली पालन के विभाग स्थापित किये गए हैं। इन संस्थानों से मछली पालन की सारी ट्रेनिंग प्राप्त की जा सकती है। ट्रेनिंग के अलावा संस्थान मछली पालन से जुड़े अन्य मामलों में भी सहायता प्रदान करते हैं।
  • मछली पालन का व्यवसाय वैज्ञानिक तरीके से करने पर किसानों को अच्छा उत्पादन मिलती है और यह उत्पादन कम पूंजी से जायदा मुनाफा लेने में मददगार साबित होती है।

जानिए किन-किन प्रजातियों की मछलियों का पालन कर सकते हैं आप

  • कतला
  • रेहू
  • म्रिगल
  • ग्रास कार्प
  • सिल्वर कार्प
  • कामन कार्प

मछली पालन के बारे में त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ई फीड के टोल फ्री नंबर 18002707065 पर कॉल कर सकते हैं।

मछली पालन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और ई फीड से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल में अभी इंस्टॉल करें ई फीड एप।

App link

👇👇👇👇

https://efeedapp.page.link/qL6j